Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गलवान घाटी पर तिरंगा फहराने सम्बन्धी राहुल गांधी का ट्वीट सैनिकों का अपमान : भाजपा - Sabguru News
होम Uttrakhand Dehradun गलवान घाटी पर तिरंगा फहराने सम्बन्धी राहुल गांधी का ट्वीट सैनिकों का अपमान : भाजपा

गलवान घाटी पर तिरंगा फहराने सम्बन्धी राहुल गांधी का ट्वीट सैनिकों का अपमान : भाजपा

0
गलवान घाटी पर तिरंगा फहराने सम्बन्धी राहुल गांधी का ट्वीट सैनिकों का अपमान : भाजपा

देहरादून। उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गलवान घाटी पर तिरंगा फहराने सम्बन्धी ट्वीट को सैनिकों का अपमान बताया है।

पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि चुनाव को देखते हुए सुविधावादी सैन्य प्रेमी बने कांग्रेस पार्टी के हरीश रावत और अन्य नेता क्या अपने शीर्ष नेता द्वारा भारतीय जवानों के शौर्य पर लगाए इस प्रश्नचिन्ह पर माफी मंगवाने की हिम्मत करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे सैन्य बहुल प्रदेश के सैकड़ों जवान खून जमाने वाली ठंड में देश की सीमाओं पर डटे हैं और उनके नेता बार-बार देश का मनोबल तोड़ने वाली झूठी खबरें फैलाते हैं।

जोशी ने कांग्रेस नेताओं से पूछा कि क्या उनको चीन की समाचार एजेंसी या चीन के दूतावास से खबरें ब्रीफ होती हैं? वह भी जब भारतीय समाचार एजेंसियों ने गलवान में तिरंगा लगी फोटो भी जारी की है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और देश के जवानों का अपमान करने वाले राहुल गांधी के संदेश को लेकर कल तक वीर सैनिक ग्राम यात्रा निकालने वाले कांग्रेसी नेताओं को तो कम से कम माफी मांग लेनी चाहिए।

हालांकि भाजपा को विश्वास है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला और न हरीश रावत और न ही गोदियाल, प्रीतम या कोई अन्य कांग्रेसी राहुल से माफी मनवाने की हिम्मत करेगा और न ही स्वयं माफी मांगेगा। क्योंकि कांग्रेस ने कभी भी भारतीय सेना का सम्मान नहीं किया और इनका चुनावी सैनिक प्रेम पूरी तरह ढोंग है जिसे जनता बखूबी जानती है।