Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री दोनों अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे : अमरिंदर - Sabguru News
होम Headlines मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री दोनों अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे : अमरिंदर

मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री दोनों अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे : अमरिंदर

0
मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री दोनों अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे : अमरिंदर

पटियाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी तथा उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के अपनी जिम्मेदारी से भागने के लिए उनकी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा में भारी चूक हुई जिसकी इनको जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

कैप्टन सिंह ने आज जिले के समाना में कुछ कांग्रेसी नेताओं के पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि असली नेता जिम्मेदारियों से भागते नहीं। यह नेतृत्व नहीं बल्कि कायरता की निशानी है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला है तथा इस चूक के लिए ये दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चन्नी को व्यक्तिगत तौर पर बठिंडा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करनी चाहिये थी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सड़कों तथा रेलवे ट्रैकों पर जाम लगाना बंद करें और पंजाब तथा अपने हितों पर ध्यान देते हुए पंजाब की तरक्की में अपना योगदान दें। वह मुख्यमंत्री रहते भी उनका समर्थन करते रहे और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान परिवारों को पांच-पांच लाख रूपए तथा एक सदस्य को नौकरी दी थी।

कैप्टन सिंह ने कहा कि कल की घटना से पंजाब की छवि धूमिल हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब को कुछ देने आ रहे थे लेकिन हमारे लोग उसे ले नहीं सके।

उन्होंने लोगों से मतदान के समय आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू के झूठे वादों में न आएं। पंजाब पांच लाख हजार करोड के कर्ज तले दबा है। उनका गठबंधन अगली सरकार बनाएगा क्योंकि लोग बदलाव चाहते हैं। पंजाब की सुरक्षा और शांति प्रदेश की तरक्की के लिए अहम है।

पीएम की जान को खतरे का असली मकसद उनकी सरकार को गिराना हैं : चन्नी

पंजाबियों की देशभक्ति पर न उठाए कोई उंगली : चरणजीत चन्नी