Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बारां सेवा भारती के स्वयं सहायता समूह में लाभांश वितरण कार्यक्रम संपन्न - Sabguru News
होम Rajasthan Baran बारां सेवा भारती के स्वयं सहायता समूह में लाभांश वितरण कार्यक्रम संपन्न

बारां सेवा भारती के स्वयं सहायता समूह में लाभांश वितरण कार्यक्रम संपन्न

0
बारां सेवा भारती के स्वयं सहायता समूह में लाभांश वितरण कार्यक्रम संपन्न

बारां। सेवा भारती समिति द्वारा संचालित दुर्गा स्वयं सहायता समूह वीरांगना झलकारी नगर शाहबाद रोड पर गुरूवार को लाभांश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राधेश्याम गर्ग व मुख्य अतिथि सेवा भारती के विभाग मंत्री हरिमोहन गोयल रहे तथा अध्यक्षता उत्तम मेडिकल वालो ने की।

प्रचार प्रमुख राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य वक्ता वैद्य राधेश्याम गर्ग ने सेवा भारती के कार्यों पर प्रकाश डाला व महिलाओं को बचत करने के बारे में लाभ बताएं बचत करने से अपना व अपने परिवार का आर्थिक विकास होता है। महिलाओं से गुटखा लाल मंजन आदि की बुराइयां छोड़ने के विषय में बात की गई।

विभाग मंत्री हरिमोहन गोयल ने कहा कि सेवा भारती बारा नगर में इस प्रकार के 12 स्वयं सहायता समूह संचालित करती है। जहां पर महिलाएं घर बैठे हजारों लाखों का लोन लेकर अपने परिवार की आर्थिक संवृद्धि कर रही है। महिला स्वावलंबन व सशक्तीकरण का एक अनूठा प्रयोग स्वयं सहायता समूह है।

दुर्गा स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं में प्रत्येक महिला को 4500 रुपए का लाभांश वितरण किया गया। लाभांश पाकर महिलाओं ने सेवा भारती की बहुत प्रशंसा की समूह से घर बैठे हमें लोन मिल रहा है। वह ब्याज भी वापस दिया जा रहा है।

इस अवसर पर सेवा भारती की स्वयं सहायता समूह प्रभारी व प्रांतीय महिला मंडल प्रभारी दमयंती शर्मा और बस्ती की महिलाएं उपस्थित थी। आभार एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।