Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर कोविड से संक्रमित - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर कोविड से संक्रमित

स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर कोविड से संक्रमित

0
स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर कोविड से संक्रमित

मुंबई। स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर को मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके पारिवारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं और उनकी हालत स्थिर है।

अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली लता मंगेशकर को भारत की कोकिला के रूप में भी जाना जाता है।

लता मंगेशकर को वर्ष 2001 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के, कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।