Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 23 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 23 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 23 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 23 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, मंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.12 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कोर्ट-कचहरी के कार्य अच्छे रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। पार्टनरों का सहयोग कार्य मे गति प्रदान करेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी सौदे लाभदायक रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। समय की अनुकूलता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता मिलेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जमानत के कार्य टालें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिलेंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन‍ मिलेंगा। यश बढ़ेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। विवाद को टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966