Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 24 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 24 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 24 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 24 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.44 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से कहासुनी होगी। स्वाभिमान को ठेस लगेंगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। मानसिक शांति रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

नौकरी में सहकर्मियों से कहासुनी हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। किसी की बातों में न आएं। निर्णय सोच-समझकर करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

परिवार में मांगलिक कार्य होगा। मेहमानों का आगमन होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य अच्छे रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। शुभ समय।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। शेयर मार्केट अच्छा रहेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। पठन-पाठन में रुचि बढेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

दु:खद समाचार मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। थकान व कमजोरी महसूस होगी। निवेश सोच-समझकर करें। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मांगलिक कार्य होगा। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यश बढेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेंगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966