Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अलवर में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दरिंदे लूटते रहे अस्मत - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar अलवर में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दरिंदे लूटते रहे अस्मत

अलवर में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दरिंदे लूटते रहे अस्मत

0
अलवर में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दरिंदे लूटते रहे अस्मत

अलवर। राजस्थान में अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दरिंदों द्वारा बार बार अस्मत लूटने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली एक महिला को उसके घर पर दूध लेने के लिए आने वाला युवक बहला फुसला कर अपने साथ अलवर के एक होटल लाया। अलवर की एक होटल में कोल्ड्रिंग में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

युवक ने उसके साथ गलत काम किया है एवं उसका अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी ने वीडियो अपने एक दोस्त को दिया। देखते ही देखते वो वीडियो पांच लोगों के पास पहुंचा था। सभी दरिंदों ने उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया। छह माह तक दरिंदे महिला के साथ गलत काम करते रहे व उसकी इज्जत के साथ खेलते हैं।

परेशान पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। लेकिन अभी तक इस मामले में केवल एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। जबकि अन्य फरार हैं। पीड़िता न्याय के लिए एसपी ऑफिस एवं थाने के चक्कर लगा रही है।

उधर, इस मामले की जांच कर रहे रामगढ़ पुलिस उपाधीक्षक कमल प्रसाद मीणा ने बताया कि इस मामले में दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया है साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।