Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 26 जनवरी बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 26 जनवरी बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 26 जनवरी बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 26 जनवरी बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 04.34 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ, गणतंत्र दिवस।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। कारोबार लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी वुध रत्न पन्ना

कार्य में विलंब होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

दु:खद समाचार मिलेगा। भागदौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होगा। समय नेष्ट है। धैर्य रखें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार प्राप्त के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। धन प्राप्ति होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। आय में वृद्धि रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। समय उत्तम रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध न करें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होगा। धैर्य रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नोकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयो का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग है। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966