Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sirohi BJP's demonstration against attack on state prez Satish Pooniya - Sabguru News
होम Latest news रीट की सीबीआई जांच कराने से डरी कांग्रेस सरकार गुंडों से करा रही हमले-पुरोहित

रीट की सीबीआई जांच कराने से डरी कांग्रेस सरकार गुंडों से करा रही हमले-पुरोहित

0
रीट की सीबीआई जांच कराने से डरी कांग्रेस सरकार गुंडों से करा रही हमले-पुरोहित
सिरोही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पर हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन करते सिरोही भाजपा के पदाधिकारी।
सिरोही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पर हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन करते सिरोही भाजपा के पदाधिकारी।
सिरोही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पर हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन करते सिरोही भाजपा के पदाधिकारी।

सबगुरु न्यूज-सिरोही।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया पर हुए हमले को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर सुनियोजित तरीके से कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया की लोकप्रियता से घबरा गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया किसान, आमजन व छात्रो की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे है ये संघर्ष इनकी ऐसी हरकतों से रुकने वाला नही हैं।पुरोहित ने कांग्रेस की स्थिति को खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली बताया।
पुरोहित ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया अशोक गहलोत यह सोचते हैं की वे पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करवा कर एक भाजपा के कार्यकर्ता को दबा सकते हैं तो यह उनकी भूल है। सच्चाई यह है कि रीट परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से कांग्रेस की सरकार बौखला गई है और अब कांग्रेस सीधे तौर पर गुंडागर्दी पर उतर आई है जिसे राजस्थान की जनता कभी सहन नहीं करेगी ।
रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि एक किसान के बेटे और जनप्रतिनिधि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस प्रकार के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और राजस्थान की जनता डॉ सतीश पूनिया जी के साथ खड़ी है और आगामी चुनावों में राजस्थान की जनता इस जुल्मी और निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया पर कोटा में रविवार को हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए घटना को कायराना हरकत बताया है। वह रीट परीक्षा भ्रष्टाचार में पूरी तरह फंस चुकी है। कांग्रेस ने राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को कारोबार बना दिया है। हजारों परीक्षार्थियों के साथ धोखा हुआ है। सतीश पूनिया ने छात्रों के हक की आवाज़ उठाई तो कांग्रेस नीच हरकतों पर उतर आई और पूनिया जी पर जानलेवा हमला करा दिया।
प्रधान हँसमुख कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पुनिया जी पर कोटा प्रवास के हुए हमले को लेकर कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के कृत्यों का कोई स्थान नहीं है। राजस्थान में अब कानून का राज नहीं रहा , यहाँ जंगलराज है ।
मैं सरकार से मांग करता हूं इस कृत्य में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही जल्द से जल्द की जाए। यह हमला कांग्रेस की बौखलाहट और घबराहट का प्रतीक है। क्योंकि वह जानती है कि रीट भर्ती परीक्षा धांधली मैं उसके कई मंत्री शामिल है। हम इस तरह के हमलों से घबराने वाले नहीं है और युवाओं का साथ जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता तब तक देते रहेंगे।

भाजपा जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस मौके पर जिला महामंत्री जय सिंह राव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी,दिलीप सिंह मांडाणी,जिला मंत्री तुलसीराम पुरोहित, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, पार्षद मगन मीना,गीता राजपुरोहित, ,मनीबाई,गोविंद माली,प्रवीण राठौड़,बसंती पटेल,भरत माली,हितेश ओजा, ,अनिल प्रजापत,बाबू सिंह माकरोडा, दीपेन्द्र सिंह पीथापुरा,विक्रम सिंह केराल,अशोक पुरोहित,कुंपाराम देवासी,गोविंद माली,जितेंद्र गर्ग,निम्बाराम देवासी,शैतान सिंह,इंदर सिंह मकवाना,मानक चंद सोनी, कपूर पटेल,गोविंद सिंह बारठ,चुनीलाल पटेल,नरपत सिंह,रामेश्वर कंसारा,कुलदीप सिंह दोडुआ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।