Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ताम्रध्वज साहू ने दिया कांग्रेस ओबीसी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा - Sabguru News
होम Delhi ताम्रध्वज साहू ने दिया कांग्रेस ओबीसी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

ताम्रध्वज साहू ने दिया कांग्रेस ओबीसी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

0
ताम्रध्वज साहू ने दिया कांग्रेस ओबीसी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

नई दिल्ली। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

साहू ने शुक्रवार को ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी अपने इस्तीफे की प्रति पोस्ट की है। साहू ने अपना इस्तीफा 12 फरवरी को दिया था लेकिन उसे सार्वजनिक आज किया है।

सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में उन्होंने अपने कार्यकाल में आयोग में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान राज्यों में आयोग ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं और समितियों का गठन कर आयोग के काम को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया है।

साहू छत्तीसगढ़ में ढाई साल पहले कांग्रेस की सरकार बनने के दौरान मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे। आयोग के अध्यक्ष के तौर पर वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी रहे हैं और तब माना जा रहा था कि वह भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

कांग्रेस ने कैप्टन यादव को बनाया ओबीसी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष

कांग्रेस ने कैप्टन अजय सिंह यादव को अपने अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कैप्टन यादव को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। पार्टी ने ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू के कार्यकाल की प्रशंसा की है। साहू ने आज ही अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी ट्वीट करके दी थी। साहू छत्तीसगढ़ सरकार में गृह मंत्री हैं।