Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 3 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 3 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 3 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 3 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2078, बसन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 09.36 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही भारी पड़ेगी। किसी से हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद होगा। किसी की नाराजगी से मन खराब होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। तीर्थदर्शन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग अच्छे है। आय बनी रहेगी। पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

यात्रा अनुकूल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बनते काम बिगड़ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नही लगेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवाद को बढावा न दें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। आय बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बुरी खबर प्राप्त होगी। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी से विवाद न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही बिलकुल न करें

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन लाभ होगा। आय बनी रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966