Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

0
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

रीवा। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की तबियत बिगड़ने पर मध्यप्रदेश के रीवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी यत्नेश त्रिपाठी ने आज बताया कि सपना चौधरी को तबीयत बिगड़ने पर आज तड़के रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया, जहां उन्हें कुछ देर के लिए चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। इसके बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल में छुट्टी दे दी गयी। डॉ त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी।

बताया जा रहा है कि सपना चौधरी कल रात्रि सतना जिले के रामपुर बघेलान में एक प्रोग्राम करने के लिए आई थीं, जहां प्रोग्राम करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें रीवा ले जाया गया।