Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 9 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 9 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 9 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 9 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2078, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 10.32 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रतन हीरा

प्रयास सफल रहेंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति के योग अच्छे है। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। विवाद को टालें। आवश्यक वस्तु समय पर नही मिलेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च अधिक होगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

यात्रा की योजना बनेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। समय उत्तम रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अप्रत्याशित खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। अपेक्षाकृत कार्यो में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। जोखिम न उठाएं। सहयोग नहीं मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अपेक्षित कार्यों में बाधा आएगी। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धन का निवेश न करें। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। जोखिम के कार्य टालें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे। नई नीति बनेगी। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के काम अच्छे रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा की योजना बनेगी। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966