Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सभी 8 सीटें भाजपा गठबंधन की झोली में - Sabguru News
होम Breaking मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सभी 8 सीटें भाजपा गठबंधन की झोली में

मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सभी 8 सीटें भाजपा गठबंधन की झोली में

0
मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सभी 8 सीटें भाजपा गठबंधन की झोली में

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित दिए गए हैं जो सभी भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल की झोली में गए हैं। भाजपा को सात और उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को एक सीट पर जीत मिली है।

भाजपा को वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी कैंट, शिवपुर, पिंडरा, अजगरा (सु) और सेवापुरी चुनाव क्षेत्रों में जीत मिली है जबकि सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को रोहनिया सीट पर जीत मिली है।

सबसे चर्चित और काशी विश्वनाथ धाम वाली विधानसभा सीट वाराणसी दक्षिणी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ नीलकंठ तिवारी ने विजय हासिल की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में समाजवादी पार्टी के कामेश्वर उर्फ़ किशन दीक्षित को 10 हजार 722 मतों से हराया।

मतगणना के मध्य में वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से पिछड़ गए थे। मतगणना के 25वें और अंतिम चरण के बाद उन्हें 99 हजार 416 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के किशन दीक्षित को 88 हजार 697 मत मिले। उन्होंने 10 हजार 722 मतों के अंतर से विजय हासिल की।

काशी विश्वनाथ धाम इसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है। यह क्षेत्र दशकों से भाजपा का गढ़ रहा है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यह सबसे प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है।
वाराणसी उत्तरी से भाजपा के रविंद्र जायसवाल ने समाजवादी पार्टी के अशफ़ाक़ को 40 हजार 776 मतों से हराया।

वाराणसी कैंट से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव ने सपा की पूजा यादव को 86 हजार 844 मतों से हराया। सेवापुरी से भाजपा के नीलरत्न सिंह ने सपा के सुरेंद्र पटेल को 22 हजार 531 मतों से हराया।

शिवपुर से भाजपा के अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अरविन्द राजभर को 27 हजार 687 मतों से पराजित किया। पिंडरा से भाजपा के डॉ अवधेश कुमार सिंह ने बहुजन समाज पार्टी बाबूलाल को 35 हजार 559 मतों से हराया।

रोहनिया से अपना दल (सोनेलाल) के डॉ सुनील पटेल ने अपना दल (कमेरावादी) के अभय पटेल को 46 हजार 472 मतों से हराया। अजगरा (सु) से भाजपा के त्रिभुवन राम ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुनील सोनकर को 9 हजार 160 मतों से हराया।

कान्हा की नगरी मथुरा में भाजपा ने लहराया जीत का परचम