Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार करने के विरोध में किया प्रदर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार करने के विरोध में किया प्रदर्शन

किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार करने के विरोध में किया प्रदर्शन

0
किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार करने के विरोध में किया प्रदर्शन

अलवर। भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को जयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर आज अलवर में भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा डॉ मीणा के समर्थकों ने राजर्षी कॉलेज के सर्किल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका एवं विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर ने बताया कि सांसद किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि डॉ किरोड़ी लाल मीणा प्रदेश के मंत्री अशोक चांदना से मिलने जा रहे थे। उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। उसके बाद वहीं पर धरने पर बैठ गए। उसके बाद विद्या नगर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि अगर डा मीणा को रिहा नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के कार्यकर्ता अलवर में जन आंदोलन करेंगे।