Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में होली दहन धार्मिक आस्था के साथ संपन्न - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में होली दहन धार्मिक आस्था के साथ संपन्न

अजमेर में होली दहन धार्मिक आस्था के साथ संपन्न

0
अजमेर में होली दहन धार्मिक आस्था के साथ संपन्न

अजमेर। राजस्थान के अजमेर शहर में रंगों के त्योहार होली के मौके पर गुरुवार को होलिका दहन का कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर बहुत ही धार्मिक आस्था के साथ किया गया।

शहर के कई मोहल्लों और कॉलोनियों में गोधूलि बेला में ही होलिका दहन कर लिया गया और कई स्थानों पर श्रेष्ठ मुहूर्त के अनुसार नौ बजे होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पहले महिलाओं ने सजाई गई होलिका की दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की और धार्मिक आस्था के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार मनाने का आगाज हुआ। इस दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।

पंचशील कॉलोनी में हाउसिंग बोर्ड कोलोनी बी ब्लॉक की होली डीमार्ट चौराहे पर जलाई गई। इसी तरह ज्ञान मार्ग पर हमेशा की तरह होलिका दहन जोर शोर से किया गया। इस दौरान बडी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। माताओं बहनों ने होली की पूजा की। होलिका दहन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर के ब्रह्म चौक पर सार्वजनिक होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। लाबेला संस्थान की ओर से चल रहे बारह दिवसीय होली उत्सव महोत्सव के तहत आज ब्रह्म चौक को दुल्हन की तरह सजाया गया। विदेशी पर्यटक और पुष्कर वासी होलिका दहन कार्यक्रम में उमड़ पड़े।

रात्रि में संगीत का कार्यक्रम रखा गया। आने वाले कल धुलंडी पर पुष्कर की विश्व प्रसिद्ध होली का आयोजन इसी ब्रह्म चौक पर किया जाएगा जिसमें देशी विदेशी पर्यटक जमकर रंगों के त्योहार होली का आनंद लेंगे।

पुष्कर की जग प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली भी देखने को मिल सकती है। हालांकि आयोजकों ने कपड़ा फाड़ होली को गौण रखते हुए मर्यादा में रहकर प्रसिद्ध पुष्कर होली आयोजन की बात कही है।

इस बीच पुष्कर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और कल सुबह अजमेर से पुष्कर के मार्गाे व अन्य प्रवेश मार्गों पर सख्ती बरती जाएगी ताकि मनचलों की टोली पुष्कर में प्रवेश न कर सकें।

राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर में होलिका पूजन

महंत स्वामी टहलगिरी गोस्वामी और महंत प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में आशागंज मयाणी चिकित्सालय के सामने स्थित राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर परिसर में सिन्ध के महान संत स्वामी राजावीर साहिब की महिमा में एवं होलिका पर्व के अवसर पर दरबार में महंत स्वामी टहलगिरी गोस्वामी के द्वारा होलिका पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजावीर साहिब दरबार के एवं पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी बताया कि दरबार के गद्दी नशीन महंत स्वामी टहलगिरी गोस्वामी एवं भक्तियाणी रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में महाआरती पूजन सम्पन्न करवाई गई।

इस अवसर पर राजावीर साहिब की महिमा में भजन, पंजड़े एवं गीत सुनाये गये मिठाई में घीअर और रोट के प्रसाद का भोग लगाया गया। शुक्रवार 18 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए दरबार में पूजन के लिए एवं गुलाल व फूल होली के लिए आयोजन किया जायेगा।इस अवसर पर रेखा गोस्वामी, प्रकाश भगत, किशोर विधानी, रमेश लालवानी, कविता भारती, आकाश संत सहित अन्य ने पूजन किया।