Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुमताज मसीह ने भाजपा की सदस्यता अभियान को फर्जी करार दिया - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer मुमताज मसीह ने भाजपा की सदस्यता अभियान को फर्जी करार दिया

मुमताज मसीह ने भाजपा की सदस्यता अभियान को फर्जी करार दिया

0
मुमताज मसीह ने भाजपा की सदस्यता अभियान को फर्जी करार दिया

अजमेर। राजस्थान में कांग्रेस के सदस्यता अभियान के अजमेर प्रभारी मुमताज मसीह ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को फर्जी करार दिया है।

अपने अजमेर दौरे के दूसरे दिन पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक के बाद पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में मसीह ने कहा कि भाजपा के आंकड़े फर्जी है। भाजपा मिस कॉल पर सदस्यता देकर आमजन को गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी होने का दावा फर्जी व बेमानी है। कांग्रेस का एक शताब्दी से अधिक समय का गौरवमयी इतिहास रहा है और कांग्रेस ही सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनैतिक पार्टी है।

मसीह ने भाजपा के मिस कॉल दो, सदस्य बनो अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि आज किसी भी व्यक्ति के मोबाइल से मिस कॉल देने से वह भाजपा का मेंबर बन सकता है जबकि कांग्रेस में डिजिटल अथवा मैनुअल सदस्यता के लिए वोटर आईडी नंबर तथा उसका विवरण अंकित होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता गांव गांव, ढाणी ढाणी जाकर सदस्य बनाने का काम कर रहा है और कांग्रेस की रीति नीतियों को आमजन तक पहुंचा रहा है।

अजमेर क्लब में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। सदस्यता अभियान के बाद जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

इससे पूर्व सदस्यता अभियान के प्रभारी मसीह का अजमेर क्लब में पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में मसीह ने कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान पर चर्चा की एवं अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर डिजिटल सदस्यता अभियान के राजस्थान के प्रभारी सीजू पी जाय ने कांग्रेसियों को डिजिटल सदस्यता अभियान की प्रक्रिया की जानकारी दी।

इस अवसर पर कुलदीप कपूर, शिव कुमार बंसल, नौरत गुर्जर, महेश ओझा, नरेश सत्यवना, चंद्रशेखर बालोटिया, महेंद्र चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। पार्षद हेमल जोधा, कपिल सारस्वत, सर्वेश पारीक, शाहजहां बीबी, वसीम खान, पिंकी बालोटिया, आरिफ खान, कुशाल कोमल, नकुल खंडेलवाल, वसीम खान, रश्मि हिंगोरानी, भरत जाटव, आजाद लखन, अरूणा कच्छावा, रजनी सोनी, चेतन पंवार, ईश्वर टहलयानी, नाथू बावरी, पीयूष सुराणा, कुणाल, मनोज, रजनीश प्रसाद मिश्रा, राजेंद्र कोसियाल, रवि कुमार, गोपाल नायक, विशाल, इंद्रजीत सिंह चुंडावत, दयाशंकर कोमल, चंद्रशेखर, धर्मेंद्र देवल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।