Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 29 मार्च मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 29 मार्च मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 29 मार्च मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 29 मार्च मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2078, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 02.38 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि बड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

मेहमानों का आगमन होगा। सुखद सूचना मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

सत्संग का लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का आयोजन होगा। किसी प्रभवशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बुरी सूचना मिलेगी। दौड़धूप रहेगी। बनते कामो में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। सहकर्मी सहयोग नही करेंगे। समय नेष्ट रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। कारोबार में वृद्धि पर विचार होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। उत्साह बना रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

किसी के उकसाने में न आएं। विवाद को बढावा न दें। आवश्यक वस्तु गुम होगी। लापरवाही न करें। पारिवारिक चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय भावना में बहकर न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि होंगी। लापरवाही न करें। जोखिम के कार्य टालें। वाणी नियंत्रण रखें। किसी से व्यर्थ विवाद होगा। मानसिक क्लेश रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी करेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेंगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966