Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चेटीचंड महोत्सव : 9वें दिन हुए गीत संगीत व नृत्य से लबरेज रंगारंग सिन्धी प्रोग्राम - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer चेटीचंड महोत्सव : 9वें दिन हुए गीत संगीत व नृत्य से लबरेज रंगारंग सिन्धी प्रोग्राम

चेटीचंड महोत्सव : 9वें दिन हुए गीत संगीत व नृत्य से लबरेज रंगारंग सिन्धी प्रोग्राम

0
चेटीचंड महोत्सव : 9वें दिन हुए गीत संगीत व नृत्य से लबरेज रंगारंग सिन्धी प्रोग्राम

अजमेर। झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचंड महोत्सव के 9वें दिन सिन्धु ज्योति सेवा समिति द्वारा जवाहर रंगमंच पर दिल्ली, अजमेर के कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नृत्य का शानदार रंगारंगी सिन्धी प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया।

समिति के अध्यक्ष व अंरराराष्ट्रीय कलाकार मंघाराम भिरयाणी ने सिन्धी कलाम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। तुहिंजी शहर में आयम किस्मत सां…, असीं मोहब्बत वारा माणूह…, सिन्धी माणूह सुहिणा…., चेटीचण्ड जो द्यिारो आहे…., कलाकार राम खूबचंदाणी ने सिन्धियत जा मेला लग्ंदा ही रहंदा…., ठार माता ठार….तथा जमना देवी, पूनम, गीतांजलि, निखिल ठारवाणी, निर्मला, नैना जेसवाणी ने अपनी प्रस्तुतियों पर हॉल में मौजूद दर्शकों को झूमाया।

उपाध्यक्ष प्रकाश छबलानी ने बताया कि वैशाली डांस ग्रुप दिल्ली की ओर से सिन्धी भाषा में गणेश वंदना मोर थो टिले…, कृष्ण रास लीला, देश भक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति ने खूब वाह वाही लूटी। सिन्धी डांडिया छेज् की प्रस्तुतियां भावना रामचंदाणी, रूपाली चावला, गीतांजलि राज, आशुराज एण्ड पार्टी तथा सर्वानंद स्कूल द्वारा दी गई।

महासचिव जयकिशन वतवाणी ने बताया कि ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास मुख्य अतिथि, विधायक वासुदेव देवनानी, कांगेस अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व आरएस अधिकारी सुरेश सिंधी समाजसेवी प्रकाश भेरवाणी, पार्षद रश्मि हिंगोराणी, हेमलता खत्री, रमेश चौनानी, विजय शाहणी, नारायणदास थदाणी ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

समारोह समिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, संरक्षक गिरधर तेजवाणी, प्रकाश जेठरा, जीडी वृंदाणी, दिशा किशनानी व पदाधिकारियों ने मंघाराम भिरयाणी का नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शांता भिरायणी ने किया। स्वागत भाषण महेश हिंगोराणी ने दिया तथा राजू जोधाणी ने जताया। समारोह में समिति के किशोर मंगलाणी, विजय नानकाणी, तेजभान आसवाणी, कमल लालवाणी, शंकर प्रीतवाणी, किशोर तिलोकचंदाणी, विशनदास वासवाणी, दिलीप भिनयाणी, बाबू भाई, मनीष दीपक मीरपुरी, लक्षमी आनंद, श्वेता शर्मा, जिया छबलाणी, मीना भाटिया सहित अलग अलग सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।