Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा स्थापना दिवस पर अजमेर में 6 अप्रेल को वाहन रैली - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा स्थापना दिवस पर अजमेर में 6 अप्रेल को वाहन रैली

भाजपा स्थापना दिवस पर अजमेर में 6 अप्रेल को वाहन रैली

0
भाजपा स्थापना दिवस पर अजमेर में 6 अप्रेल को वाहन रैली

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर जिलास्तरीय ध्वजारोहण कार्यक्रम, वाहन रैली और सामूहिक रुप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा के शहर अध्यक्ष डा. प्रियशील हाडा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अजमेर के पं. दीनदयाल स्मारक पर सुबह नौ बजे जिलास्तरीय ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। उसके बाद संगठन पद्धाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों पर भाजपा का ध्वज थामें शोभायात्रा आयोजित करेंगे।

शोभायात्रा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक से इंडिया मोटर सर्किल चौराहे स्थित दीनदयाल मार्ग के स्वामी कांम्प्लैक्स तक आयोजित होगी। यहीं पर ठीक 10 बजे प्रधानमंत्री का उद्बोधन सामूहिकता के साथ सुना जायेगा।

डा. हाडा ने बताया कि मंडल पर शक्ति केन्द्र स्तर पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। संगठन ने अपने सभी जनप्रतिनिधियों, पद्धाधिकारी गणों, पार्षदों तथा कार्यकर्ता को आवश्यक रूप से आमन्त्रित किया है। प्रधानमंत्री के सम्बोधन को देखते हुए समय का ध्यान रखने की हिदायत भी दी गई है।