Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दोस्ती में दगा : रतलाम में विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म - Sabguru News
होम Breaking दोस्ती में दगा : रतलाम में विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म

दोस्ती में दगा : रतलाम में विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म

0
दोस्ती में दगा : रतलाम में विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा के ग्राम सरसी में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के अन्तर्गत आने वाले ग्र्राम सरसी निवासी एक तीस वर्षीय विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के ही भंवरलाल और श्यामलाल कल शाम उसे बहला फुसला कर भंवरलाल के खेत पर ले गए। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीडिता के मुताबिक उसकी भंवरलाल से मित्रता थी। इसी वजह से वह उसके खेत पर चली गई थी, लेकिन वहां पहुंचने पर उसका दुष्कर्म किया गया।

दुष्कर्म पीडिता ने देर रात थाने पर पहुंचकर अपनी आप बीती सुनाई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।