Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 6 मई शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 6 मई शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 6 मई शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 6 मई शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 12.33 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। यात्रा की योजना बनेगी। स्वदिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बढेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूमि-भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा मनोरंजक रहेगी। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुझान बढेगा। कारोबार से उन्नति होगी। नौकरी में चैन रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

किसी के उकसाने में न आएं। विवाद को टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बात बिगड़ेगी। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। जोखिम के कार्य टालें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। समय नेष्ट रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रयास सफल रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में चेन रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी। शुभ समय।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़े। अनहोनी की आशंका रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ होगा। कोई बड़ा काम होगा। राज्य से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय बड़ेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के काम पूरे होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। धन प्राप्ति होगी। सुख के साधन मिलेंगे।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बनते काम बिगड़ेंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। अनहोनी की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार धीमा रहेगा। पार्टनरों से मतभेद होगा। विवाद को टालें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966