Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
32वें दिन भी थमे रहे पेट्रोल-डीजल के दाम - Sabguru News
होम Business 32वें दिन भी थमे रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

32वें दिन भी थमे रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

0
32वें दिन भी थमे रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डालर प्रति बैरल पार करने के बावजूद देश में तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को 32वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड 112.39 डालर प्रति बैरल पर और अमरीकी क्रूड 2.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 110.61 डालर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने 42 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आयी है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर…………पेट्रोल……….डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………..105.41……..96.67

कोलकाता ………..115.12……..99.83

मुंबई …………..120.51………104.77

चेन्नई…………..110.85……..100.94