Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने पद से दिया इस्तीफा - Sabguru News
होम World Asia News श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने पद से दिया इस्तीफा

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने पद से दिया इस्तीफा

0
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने पद से दिया इस्तीफा

कोलंबो। घनघोर आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रहे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने सोमवार को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजपक्षे ने पहले अपना पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। श्रीलंका के स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।

देश की विकट स्थिति के लिए राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे और उनके भाई महिन्दा राजपक्षे को जिम्मेदार ठहराते हुए हजारों नागरिकों के सड़कों पर उतरने के बाद आज प्रधानमंत्री ने अपना पद छोड़ा।देश के हजारों लोग राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

माना जा रहा है कि विपक्ष की अंतरिम सरकार बनाने की मांग के आगे झुकते हुए महिन्दा राजपक्षे ने यह कदम उठाया है।