Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 15 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 15 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 15 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 15 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, नृसिंह जयंती, वार रविवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 12.46 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास अच्छे रहेंगे। लाभ के मौके बार-बार मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग है। समय उत्तम रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढेगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बढेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोर्ट-कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढेगी। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नोकरी में उच्चाधकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी में रुके कार्य पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ समय।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। संपति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में रुझान बड़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आय बढेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

दुःखद समाचार मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। काम मे मन नही लगेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी। समय नेष्ट रहेगा। धैर्य रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रयास सफल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति मिलेगी। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आएंगे। किसी समस्या से निजात मिलेगी। नोकरी में सुकून रहेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

फालतू खर्च होगा। चिता तथा तनाव रहेगा। पुराना रोग उभरेंगा। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। दूसरों के झगड़ों में न पड़े। किसी से भी वाद-विवाद न करें। नकारात्मकता हावी रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966