Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के बाद कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के बाद कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के बाद कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

0
भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के बाद कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के सफल आयोजन पर पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच खान, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी, विजेन्द्र पूनिया, अशोक सैनी, मधु कुमावत, सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्नावट, विशेष जनसंपर्क संयोजक सोमकांत शर्मा आदि मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जयपुर के आमेर के कुकस में गत 19 से 21 मई तक भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया था।