Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गोवा में धर्मांतरण करवाने के आरोप पादरी, पत्नी अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News गोवा में धर्मांतरण करवाने के आरोप पादरी, पत्नी अरेस्ट

गोवा में धर्मांतरण करवाने के आरोप पादरी, पत्नी अरेस्ट

0
गोवा में धर्मांतरण करवाने के आरोप पादरी, पत्नी अरेस्ट

पणजी। गोवा में एक पादरी और उसकी पत्नी को कथित तौर पर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शहर से 23 किमी दूर एक गांव सिओलिम में पादरी डोमिनिक डिसूजा और उनकी पत्नी जोन पर कथित तौर पर लोगों को पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने काे कहा जा रहा था और साथ ही उन्हें बीमारियों से छुटकारा दिलाने का भी वादा किया जा रहा था। उनके खिलाफ अलग-अलग शिकायतें दर्ज होने के बाद गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर्मांतरण करवाने और जानबूझ कर दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने के आरोप में संबंधित धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।