Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाइजीरिया : पोर्ट हरकोर्ट में भगदड़ मचने से 31 की मौत - Sabguru News
होम Headlines नाइजीरिया : पोर्ट हरकोर्ट में भगदड़ मचने से 31 की मौत

नाइजीरिया : पोर्ट हरकोर्ट में भगदड़ मचने से 31 की मौत

0
नाइजीरिया : पोर्ट हरकोर्ट में भगदड़ मचने से 31 की मौत

अबुजा। नाइजीरिया के दक्षिणी शहर पोर्ट हरकोर्ट में शनिवार सुबह एक चर्च कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ग्रेस इरिंगे-कोको ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि एक स्थानीय चर्च ने त्रासदी के समय समाज में वंचितों को दवा वितरित करने आउटरीच का आयोजन किया था।

उन्होंने कहा कि इस घटना में कुल 31 लोग मारे गए। यह भगदड़ थी। एक चर्च दवा वितरित करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे शुरू होना था, लेकिन कुछ लोग पहले ही वहां पहुंच गए और तोड़-फोड़ की, जिससे भगदड़ मच गई।