Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली कांग्रेस ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को बताया न्याय की जीत - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली कांग्रेस ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को बताया न्याय की जीत

दिल्ली कांग्रेस ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को बताया न्याय की जीत

0
दिल्ली कांग्रेस ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को बताया न्याय की जीत

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को न्याय की जीत बताया लेकिन कहा कि इस मामले में सत्य को छिपाने का प्रयास हुआ है इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा जैन को तत्काल हटाया जाना चाहिए।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने मंगलवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आखिर सात साल की पूछताछ के बाद सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय-ईडी द्वारा गिरफ्तार किया जाना न्याय की जीत है। उनका कहना था कि जैन हवाला के दोषी हैं और उनकी गिरफ्तारी देर से होने से साफ है कि सच को दबाने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही 80 प्रतिशत मंत्री ऐसे है जो अपराधों में संलिप्त है और उनमें से अधिकतर जेल जा चुके है। मुख्यमंत्री ने सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार होने से बचाने के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया और अब उनकी गिरफ्तारी को हिमाचल की राजनीति से जोड़कर राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

चौधरी ने कहा जब केजरीवाल ने पंजाब के मंत्री विजय सिंगला के भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर उनकी गिरफ्तारी को सही ठहराया तो सत्येन्द्र जैन को बचाने में क्यों लगे हैं। उन्होंने कहा कि सत्येन्द्र जैन, जितेन्द्र तोमर, सोमनाथ भारती, संदीप सिंह और विजय सिंगला पांच मंत्रियों पर भ्रष्टाचार और अपराधिक मामले साबित हो चुके है।

जैन पर लगाए गए आरोप फर्जी, राजनीतिक कारणों से हुई गिरफ्तारी : केजरीवाल