Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
12 साल बाद जुदा हुईं शकीरा और जेरार्ड पि​क की राहें - Sabguru News
होम World Europe/America 12 साल बाद जुदा हुईं शकीरा और जेरार्ड पि​क की राहें

12 साल बाद जुदा हुईं शकीरा और जेरार्ड पि​क की राहें

0
12 साल बाद जुदा हुईं शकीरा और जेरार्ड पि​क की राहें

मैड्रिड। कोलंबिया की पॉप स्टार शकीरा और स्पेनिश फुटबॉलर जेरार्ड पिक ने अपने 12 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया है।

सीएनएन न्यूज चैनल ने शनिवार को शकीरा तथा जेरार्ड के संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा कि हमें इस बात की पुष्टि करते हुए खेद है कि हम अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चों की भलाई के लिए, जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम हमारी गोपनीयता के लिए सम्मान का अनुरोध करते हैं। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।

उल्लेखनीय है कि इन दोनों की मुलाकात 12 साल पहले हुयी थी। उस समय शकीरा के 2010 फीफा विश्व कप गीत वाका वाका के संगीत वीडियो में जेरार्ड दिखाई दिए थे।

जेरार्ड और शकीरा ने शादी नहीं की थी, लेकिन दोनों साथ रह रहे थे। इन दोनों के दो पुत्र मिलन और साशा है। दोनों लंबे समय से स्पेन में बार्सिलोना के बाहरी इलाके में एक साथ रह रहे थे।