Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : निर्जला ग्यारस के महापुण्य पर्व पर विष्णुसहस्त्रनाम पाठ - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : निर्जला ग्यारस के महापुण्य पर्व पर विष्णुसहस्त्रनाम पाठ

अजमेर : निर्जला ग्यारस के महापुण्य पर्व पर विष्णुसहस्त्रनाम पाठ

0
अजमेर : निर्जला ग्यारस के महापुण्य पर्व पर विष्णुसहस्त्रनाम पाठ

अजमेर। महापुण्य पर्व निर्जला ग्यारस पर राजस्थान ब्राह्मण महासंघ अजमेर की ओर से नसीराबाद रोड स्थित शिव शक्ति मन्दिर में विष्णुसहस्त्रनाम के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया।

श्री हरि भगवान की महाआरती के बाद उपस्थित समाज बन्धुओं ने भक्तजनों, आमजन व राहगीरों को प्रसाद, फल व मिल्क रोज का वितरण साथ ही पक्षियों के लिए पेडों पर परिंडे बांधे गए।

राजस्थान ब्राह्मण महासंघ अजमेर की जिलाध्यक्ष पदमा शर्मा ने बताया कि पंडित कुणाल शर्मा ने विष्णुसहस्त्रनाम के पाठ का महत्व व विधि के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान जिला व प्रदेश कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं। प्रदेश अध्यक्ष निर्मला शर्मा, प्रदेश सचिव सन्ध्या शर्मा, जिला अध्यक्ष पदमा शर्मा, मिथलेश शर्मा, रोशन शर्मा, रामबाबू, डॉ.अनीष शर्मा, हितेश, गौरव, योगेंद्र, विक्रम, श्रुति, अंजलि, रिम्पी शर्मा, उषा, कविता, ब्रजलता शर्मा, सपना, सीमा, कीर्ति शर्मा तथा शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने इस मौके पर सहभागी बन पुण्य अर्जित किया।