Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
द्रौपदी मुर्मू को बीजद, वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के संकेत - Sabguru News
होम Delhi द्रौपदी मुर्मू को बीजद, वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के संकेत

द्रौपदी मुर्मू को बीजद, वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के संकेत

0
द्रौपदी मुर्मू को बीजद, वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से इतर आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।

वाईएसआर कांग्रेस के संसदीय दल के नेता वी. विजयसाई रेड्डी ने ट्वीटर पर अपने संदेश में मुर्मू को बधाई देते कहा है कि मुर्मू को राजग द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात बिल्कुल सही है कि मुर्मू हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी। रेेड्डी ने ट्वीटर पर मुर्मू से मुलाकात करते हुए अपनी एक फाइल फोटो भी साझा की है।

आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में वाईएसआर कांग्रेस के 150 और विधान परिषद में 33 सदस्य हैं। लोकसभा में 25 में से 22 सदस्य और राज्यसभा में 11 में से 6 सदस्य हैं।

भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ राजग के पास कुल 10.79 लाख वोटों के आधे से थोड़ा कम यानी 5,26,420 है। उसे वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल जैसे दलों एवं निर्दलीयों के सहयोग की जरूरत होगी। राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी एवं महिला श्रेणी में आने वाली मुर्मू के ओडिशा से होने का भी फायदा मिलेगा।

बीजू जनता दल के नेता एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी यह साफ कर दिया है। उन्होंने ट्वीटर पर मुर्मू को बधाई देते हुए लिखा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे इस बात की चर्चा की तो उन्हें बहुत खुशी हुई। यह ओडिशा के लोगों के लिए एक गौरवशाली क्षण है। मुझे भरोसा है कि मुर्मू देश में महिला सशक्तीकरण की एक चमकती हुई मिसाल बनेंगी।

राज्यसभा में ओडिशा से 10 में नौ सदस्य, लोकसभा में सभी 12 सदस्य बीजद के हैं। विधानसभा में बीजद के 114 विधायक हैं जबकि एक निर्दलीय एवं भाजपा के 22 सदस्य हैं। इस प्रकार से ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में मुर्मू को 137 सदस्यों का समर्थन मिलने की संभावना है।

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू होंगी राजग की उम्मीदवार