Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सतीश पूनियां ने फालना में पत्रक बांटकर आमजन से किया संवाद - Sabguru News
होम Latest news सतीश पूनियां ने फालना में पत्रक बांटकर आमजन से किया संवाद

सतीश पूनियां ने फालना में पत्रक बांटकर आमजन से किया संवाद

0
सतीश पूनियां ने फालना में पत्रक बांटकर आमजन से किया संवाद

पाली। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पाली जिले के फालना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की आठ वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों को लेकर पत्रक बांटकर जन-कल्याणकारी योजनाओं से आज आमजन को अवगत कराया।

डॉ. पूनियां ने फालना में बूथ संख्या 127 पर जनसंपर्क किया। पार्टी के प्रदेश स्तरीय बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत डा पूनियां और केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने अपना बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में फालना में वार्ड न. 24 की बूथ संख्या 127 की बूथ समिति के साथ बूथ अध्यक्ष जगदीश सोनी के नेतृत्व में संवाद किया।

बूथ समिति की इस बैठक में जिला अध्यक्ष मंसाराम परमार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग एवं मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी आदि मौजूद थे।

इसके बाद डॉ. पूनियां सिरोही जिले में श्रीगणेश आश्रम वाण पहुंचकर शिव पंचायतान महायज्ञ महोत्सव में शामिल हुए और पूज्य संत चेनजी महाराज, ब्रह्मसावित्री पीठाधीश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत तुलछाराम महाराज एवं संत राजुगिरीजी महाराज सहित उपस्थित संतों का आशीर्वाद लिया।