Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ने किए अधरदेवी के दर्शन - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ने किए अधरदेवी के दर्शन

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ने किए अधरदेवी के दर्शन

0
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ने किए अधरदेवी के दर्शन

माउंट आबू। राजसथान की पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ने गुरुवार को पर्यटन स्थल माउंट आबू मे देश के 51 शक्तिपीठों में से एक मां कात्यानी अर्बुदादेवी के दर्शन किए।

राजे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मां अधरेदवी के द्वार पहुंची। जहां से करीब दो सौ सीढिय़ों का सफर कर मंदिर पहुंची, मां के दर्शन किए। मंदिर पहुंचकर राजे ने मंदिर में पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसी दौरान हल्की बारिश आरंभ हो गई।

इस अवसर पर राजे के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, युनुसखान, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, सांसद देवजी पटेल, विधायक जगसीराम कोली, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, गोपाल माली समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

सिरोही में भी वसुंधरा राजे का सांकेतिक चुनावी आग़ाज़!