Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शिंद के साथ गोवा से मुंबई पहुंचे शिवसेना के बागी और निर्दलीय विधायक - Sabguru News
होम Headlines शिंद के साथ गोवा से मुंबई पहुंचे शिवसेना के बागी और निर्दलीय विधायक

शिंद के साथ गोवा से मुंबई पहुंचे शिवसेना के बागी और निर्दलीय विधायक

0
शिंद के साथ गोवा से मुंबई पहुंचे शिवसेना के बागी और निर्दलीय विधायक

मुंबई। महाराष्ट्र में 11 दिनों तक चले राजनीति उठापट के बाद शिवसेना के बागी विधायक और निर्दलीय विधायक शनिवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गोवा से मुंबई पहुंचे। शिवसेना के बागी विधायक हवाई अड्डा से कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई के होटल ताज प्रेसिडेंट पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव के लिए महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र रविवार को आहूत है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विस में सोमवार को बहुमत साबित करना है।

आज रात निर्दलीय विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी और शिंदे समूह के सभी विधायकों की एक संयुक्त बैठक चल रही है, जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सभी विधायकों को रविवार विस अध्यक्ष के चुनाव के लिए रणनीति के बारे में बताएंगे।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, प्रवीण दारेकर समेत अन्य लोग मौजूद हैं। मुंबई हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद शिंदे ने कहा कि हमारे पास 170 से अधिक विधायकों का बहुमत है। सदन में बहुमत साबित करना महज औपचारिकताएं पूरी करनी हैं।