Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय चिंतन आत्मकेंद्रित नहीं, बल्कि सर्वकल्याण का है : भैयाजी सुरेश जोशी - Sabguru News
होम Headlines भारतीय चिंतन आत्मकेंद्रित नहीं, बल्कि सर्वकल्याण का है : भैयाजी सुरेश जोशी

भारतीय चिंतन आत्मकेंद्रित नहीं, बल्कि सर्वकल्याण का है : भैयाजी सुरेश जोशी

0
भारतीय चिंतन आत्मकेंद्रित नहीं, बल्कि सर्वकल्याण का है : भैयाजी सुरेश जोशी

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी सुरेश जोशी ने कहा है कि भारतीय चिंतन कभी आत्मकेंद्रित नहीं रहा, बल्कि सर्व कल्याण का रहा है।

भैयाजी आज यहां भारत विकास परिषद, राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत की ओर से आयोजित प्रबुद्ध एवं संभ्रांत जन संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत को जानने की महती आवश्यकता है। भारत के बनने और भारत के बनाने में बड़ी चुनौती है, क्योंकि भारत को भारतीय दृष्टि से जानने वाले कम है। हमें भारत को जानने वाला ही नहीं बल्कि भारत को मानने वाला भी बनना है।

उन्होंने कहा कि भारत में कई आक्रांता आए लेकिन भारत को समाप्त नहीं कर पाए, क्योंकि भारतीय समाज बहुकेन्द्रित व्यवस्थाओं पर चलता था। हालांकि अंग्रेजों को थोड़ी मात्रा में सफलता मिली और अंग्रेजी आक्रमण से प्रभावित हुए हैं, यही कारण है कई शिक्षित लोग भी भ्रमित हो जाते हैं।