Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मिस्र में बस-ट्रक दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, 33 घायल - Sabguru News
होम Headlines मिस्र में बस-ट्रक दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, 33 घायल

मिस्र में बस-ट्रक दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, 33 घायल

0
मिस्र में बस-ट्रक दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, 33 घायल

काहिरा। मिस्र के काहिरा से 200 किलोमीटर दूर दक्षिण में मिन्या प्रांत के रेगिस्तानी सड़क पर मंगलवार को एक बस-ट्रक दुर्घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।

गवर्नर ओसामा अल कादी ने बताया कि सोहाग के दक्षिणी प्रांत से काहिरा जा रही एक यात्री बस सड़क के किनारे एक ट्रक पार्किंग के पीछे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एंबुलेंस के जरिये घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।

मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं क्योंकि सड़क बुनियादी ढांचे खराब हैं और यातायात नियम भी ढीले ढंग से लागू हैं जिनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले कुछ वर्षों में, मिस्र अपने सड़क नेटवर्क का उन्नयन कर रहा है, नई सड़कों और पुलों का निर्माण कर रहा है तथा यातायात दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुराने की मरम्मत कर रहा है।