Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भरतपुर में पति पत्नी के बीच झगडे में पत्नी की मौत - Sabguru News
होम Rajasthan Bharatpur भरतपुर में पति पत्नी के बीच झगडे में पत्नी की मौत

भरतपुर में पति पत्नी के बीच झगडे में पत्नी की मौत

0
भरतपुर में पति पत्नी के बीच झगडे में पत्नी की मौत

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में चिकसाना थाना क्षेत्र में गुलाबी का नगला गांव में पति पत्नी के बीच हुए खूनी झगड़े में पत्नी की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब एक बजे चिकसाना थाना पुलिस को महेश और उसकी पत्नी अंजू के बीच हुए झगड़े में अंजू के गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को आरबीएम अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर ने अंजू को मृत घोषित कर दिया।

थाना पुलिस ने आज सुबह अंजू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया है। बताया गया कि इकरन की रहने बाली मृतका 35 वर्षीया अंजू की शादी गुलाबी का नगला निवासी महेश से 18 साल पहले हुई थी। उसके पास चार बच्चे थे। जिसमें से एक लड़की की शादी हो चुकी थी। अंजू का पति मजदूरी करता है।