Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में ऐतिहासिक कांवड यात्रा, झरनेश्वर महादेव का जलाभिषेक - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में ऐतिहासिक कांवड यात्रा, झरनेश्वर महादेव का जलाभिषेक

अजमेर में ऐतिहासिक कांवड यात्रा, झरनेश्वर महादेव का जलाभिषेक

0
अजमेर में ऐतिहासिक कांवड यात्रा, झरनेश्वर महादेव का जलाभिषेक


अजमेर।
सावन मास में झरनेश्वर मंदिर समिति की ओर से बैंड बाजों के साथ रविवार को निकाली गई कावड़ यात्रा में शिवभक्तों का सैलाब उमड पडा। सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुषों ने झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पुष्कर तीर्थ के पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

झरनेश्वर महादेव के भक्त बड़ी संख्या में शनिवार देर रात ही पुष्कर पहुंच गए थे। भक्तों ने रविवार सुबह कावड़ में जल भरा और सरोवर की पूजा अर्चना के साथ पैदल कावड़ यात्रा प्रारंभ की। पुष्कर से अजमेर के बीच कई किलोमीटर की यात्रा में जगह जगह कांवड यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

रास्ते में शिवभक्त हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे लगाते चल रहे थे। कावड़ में चल रही भजन मंडली के बीच हर तरफ झंकारों की गूंज सुनाई पड रही थी। भजनों पर नाचते झूमते शिवभक्त पैरों में पडें छालों की परवाह भी ना करते हुए आगे बढते रहे। सुबह से ही मौसम में उमस के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह चरम पर था।

अजमेर शहर के मुख्य मार्गों, दरगाह बाजार से होती हुई कावड़ यात्रा झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।