Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नीतीश कुमार ने बिहार में 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ - Sabguru News
होम Bihar नीतीश कुमार ने बिहार में 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

नीतीश कुमार ने बिहार में 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

0
नीतीश कुमार ने बिहार में 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
Nitish Kumar takes oath for 8th time as bihar cm, tejashwi yadav is deputy CM
Nitish Kumar takes oath for 8th time as bihar cm, tejashwi yadav is deputy CM

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को यहां राजभवन में कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

इसके साथ ही कुमार बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री और यादव दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। महागठबंधन की नई सरकार में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द की किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी की पत्नी रिचल राजश्री यादव, विधायक तेजप्रताप यादव के साथ ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण लालू प्रसाद यादव समारोह में शामिल नहीं हो सके।