Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने महिलाओं को वितरित किए तिरंगा - Sabguru News
होम Headlines बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने महिलाओं को वितरित किए तिरंगा

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने महिलाओं को वितरित किए तिरंगा

0
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने महिलाओं को वितरित किए तिरंगा

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज तिरंगा राखी संगम कार्यक्रम में घरों पर लगाने के लिए महिलाओं को तिरंगा वितरित किए।

अभियान के तहत आमेर विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया जहां उन्हें तिरंगा वितरित किए गए और साथ ही प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दिया कुमारी तथा अन्य महिलाओं ने डॉ. पूनियां को रक्षासूत्र बांधा।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्र की मोदी सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डा पूनियां ने राशि जमा कराकर 75 कन्याओं के खाते खुलवाने का शुभारंभ किया और बेटियों के सशक्तीकरण के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाने की लोगों से अपील भी की।

इस अवसर डॉ. पूनियां ने अपने संबोधन में कहा कि चूरू जिले के एक छोटे से गांव में एक सामान्य किसान परिवार में जन्मे मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को यहां तक पहुंचाने में मातृशक्ति एवं बहन-बेटियों के आशीर्वाद और प्यार की बड़ी ताकत है।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि राजस्थान की मजबूती एवं विकास के लिए अगले वर्ष भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनवाने में माता-बहनों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा और वर्ष 2024 में नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में भी मातृशक्ति का हमेशा की तरह विशेष योगदान रहेगा।

डॉ. पूनियां ने महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान के लिए केन्द्र सरकार की उज्जवला, सुकन्या आदि जन-कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने का आमजन से आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में दिया कुमारी के अलावा प्रदेश मंत्री महेन्द्र यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री बादाम देवी वर्मा, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी, जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर, जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवान शर्मा, आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, जालसू प्रधान हरदेव यादव आदि मौजूद थे।