Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत पेट्रोलियम बना हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार - Sabguru News
होम Business भारत पेट्रोलियम बना हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार

भारत पेट्रोलियम बना हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार

0
भारत पेट्रोलियम बना हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार

मुंबई। देश की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी भारत पेट्रोलियम ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपने राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के साथ भागीदारी निभाई है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भारत पेट्रोलियम के कर्मचारियों ने 3 रिफाइनरियों, 123 प्रतिष्ठानों और डिपो, 54 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट्स, ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट्स और 56 एविएशन सर्विस स्टेशन के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसे सलामी देते हुए देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

कंपनी के चैनल पार्टनर और 20,000 से अधिक ईंधन स्टेशनों और 6,213 एलपीजी वितरकों के कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल हुए, जहां उन्होंने ग्राहकों को झंडे भी वितरित किए। भारत पेट्रोलियम ने विशेष रूप से इस अवसर के लिए एक संगीत वीडियो पेश किया जिसमें उसके कर्मचारी आकर्षक संगीत पर कई स्थानों पर झंडे लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस अवसर पर कंपनी के पीआर एंड ब्रांड के मुख्य महाप्रबंधक एस अब्बास अख्तर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान में लोगों को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस तरह हम देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के जश्न में शामिल हो सकते हैं।