Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आरपीएससी 16 हजार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करेगा परीक्षा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer आरपीएससी 16 हजार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करेगा परीक्षा

आरपीएससी 16 हजार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करेगा परीक्षा

0
आरपीएससी 16 हजार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करेगा परीक्षा

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग जल्द ही 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करेगी। इन परीक्षाओं की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई है।

अजमेर मुख्यालय पर आयोग के सचिव एचएल अटल ने बताया कि आगामी अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 के मध्य माध्यमिक शिक्षा तथा संस्कृत शिक्षा विभाग के 16 हजार 279 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम यथा समय जारी किया जाएगा लेकिन आयोग प्रबंधन ने तारीखें निर्धारित कर दी है।

उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में 26 विषयों के लिए छह हजार पदों की स्कूल लेक्चरर परीक्षा 11 से 21 अक्टूबर के मध्य, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय के आठ विषयों के कुल 9760 पदों के लिए 17 से 24 दिसंबर के बीच परीक्षाएं आयोजित किया जाना संभावित है।

उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग में पांच विषयों के 102 पदों के लिए 15 से 17 नवंबर तक तथा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय के लिए छह विषयों के कुल 417 पदों के लिए जनवरी 2023 के द्वितीय सप्ताह में परीक्षा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

1518 पटवारियों को प्रदान की पदोन्नति

राजस्थान राजस्व मंडल में आज मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के निर्देशों पर हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में कुल 1518 पटवारी एवं वरिष्ठ पटवारियों को पदोन्नति प्रदान की गई।

अजमेर मुख्यालय पर मंडल निबंधक महावीर प्रसाद ने बताया कि पदोन्नति में 348 भू अभिलेख निरीक्षण और 1175 वरिष्ठ पटवारी पद पर पदोन्नति की गई। पदोन्नत कार्मिकों में 1332 कार्मिक गैर अनुसूचित क्षेत्र से तथा 186 कार्मिक अनुसूचित क्षेत्र से शामिल किए गए हैं।