Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विवादों में घिरे बिहार के गन्ना मंत्री कार्तिक कुमार का इस्तीफा - Sabguru News
होम Bihar विवादों में घिरे बिहार के गन्ना मंत्री कार्तिक कुमार का इस्तीफा

विवादों में घिरे बिहार के गन्ना मंत्री कार्तिक कुमार का इस्तीफा

0
विवादों में घिरे बिहार के गन्ना मंत्री कार्तिक कुमार का इस्तीफा

पटना। बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोटे से गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने आज विभाग बदले जाने के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंत्री कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले आज ही उन्हें कानून मंत्री के पद से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। अब उनकी जगह गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।