Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Latest news नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत

0
नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत

लागोस। नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक राजमार्ग पर शुक्रवार को दो वाहनों की टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

ओयो में फेडरल रोड सेफ्टी कोर के प्रमुख जोशुआ अडेकान्ये ने सिन्हुआ को फोन पर बताया कि टक्कर शुक्रवार को ओयो राज्य के इबारापा पूर्वी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में एक सड़क पर हुई।सड़क अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की जलकर मौत हो गई।

अडेकान्ये ने दुर्घटना का कारण वाहन की तेज गति को बताया। नाइजीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार दुर्घटना में एक वाणिज्यिक बस और विपरीत दिशाओं में यात्रा कर रही एक कार भिडन्त हो गई, उनकी आमने-सामने की टक्कर हुई। जिसके बाद वाहनों में तत्काल आग लग गई।

नाइजीरिया में अक्सर घातक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जो अक्सर ओवरलोडिंग, खराब सड़क की स्थिति और लापरवाही वाहन चलाने के कारण होती हैं।