Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुंबई के होटल में महिला मॉडल आकांक्षा मोहन ने की सुसाइड - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood मुंबई के होटल में महिला मॉडल आकांक्षा मोहन ने की सुसाइड

मुंबई के होटल में महिला मॉडल आकांक्षा मोहन ने की सुसाइड

0
मुंबई के होटल में महिला मॉडल आकांक्षा मोहन ने की सुसाइड

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक होटल में 30 वर्षीय एक महिला मॉडल ने आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस के अनुसार मॉडल ने गुरुवार को मुंबई के अंधेरी के एक होटल में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मृतका की पहचान आकांक्षा मोहन के रूप में हुई है और शव बुधवार को बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को अंदेशा है कि उसने अवसाद में आकर आत्महत्या का कदम उठाया क्योंकि सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह खुश नहीं है और शांति चाहती है।

वर्सोवा पुलिस थाने में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना का पता तब चला जब होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया कि होटल के कर्मचारी के कमरे का दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

काम के लिए संघर्ष कर रही मॉडल मुंबई के लोखंडवाला इलाके में यमुना नगर सोसाइटी में रहती थी और वह बुधवार दिन में करीब एक बजे होटल आई थी तथा उसने कमरे के अंदर खुद को बंद कर लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम होटल पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, जहां कमरे के पंखे से उसका शव लटका मिला।

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि मुझे माफ करना। कोई भी इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं है। मैं खुश नहीं हूं। मुझे शांति चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्सोवा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।