Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया अपने पद से इस्तीफा - Sabguru News
होम Bihar बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया अपने पद से इस्तीफा

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया अपने पद से इस्तीफा

0
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया अपने पद से इस्तीफा

पटना। बिहार में अपने विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर कर चुके कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सिंह ने अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भेज दिया है। हालांकि, मंत्री का त्यागपत्र अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष और सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

कृषि मंत्री के इस्तीफा पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि आज गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती है। दोनों नेताओं ने हमेशा किसानों की चिंता की। किसान देश की जरूरत हैं। कृषि मंत्री हमेशा किसानों का सवाल उठाते रहते थे। किसानों के साथ राज्य में न्याय नहीं हो रहा। अपनी उपज को बेचने के लिए किसानों के पास आज कोई मंडी नहीं है। इस वजह से कृषि मंत्री बहुत आहत हैं।

गौरतलब है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपने विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर काफी मुखर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों कैमूर में सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उनके विभाग के पदाधिकारी चोर हैं और वह चोरों के सरदार हैं। इसके बाद उन्होंने कृषि रोड मैप में भी गड़बड़ियों को लेकर आलोचना की थी।