Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हम अपनी सरकार वापस लाने के लिए प्रयास कर रहे थे : चंद्रकांत पाटिल - Sabguru News
होम Headlines हम अपनी सरकार वापस लाने के लिए प्रयास कर रहे थे : चंद्रकांत पाटिल

हम अपनी सरकार वापस लाने के लिए प्रयास कर रहे थे : चंद्रकांत पाटिल

0
हम अपनी सरकार वापस लाने के लिए प्रयास कर रहे थे : चंद्रकांत पाटिल

पुणे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने गुरुवार को यहां कहा कि महा विकास अघाड़ी ने गंदी राजनीति का इस्तेमाल कर सरकार बनाई थी और इसके बाद से ही हम महाराष्ट्र में अपनी सरकार वापस लाने की कोशिश कर रहे थे।

पाटिल ने कहा कि पिछले दो या ढाई साल से मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा यह आश्वासन दे रहा था कि हमारी सरकार आएगी। मैं पागल नहीं था, मुझे पता था कि हमारी सरकार आएगी, क्योंकि लोगों ने हमारी पार्टी को जनादेश दिया है।

शिवसेना और शिंदे समूह की कल मुंबई में आयोजित दशहरा सभा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पाटिल ने कहा कि विभिन्न दलों के नेताओं ने भाषण सुना, लेकिन शिंदे ने बहुत भारी भीड़ को आकर्षित किया है और उन्होंने उद्धव ठाकरे को विफल कर दिया है।

पाटिल ने कहा कि प्रदेश में नगर परिषद चुनाव में अब भाजपा का झंडा फहराना है। भाजपा सभी जिलों में जीत का परचम फहराएगी। उन्होंने पुणे के संरक्षक मंत्री बनाए जाने के मुद्दे पर कहा कि हम स्वच्छ पुणे चाहते हैं, सुंदर पुणे, मैं लोगों की समस्याओं को हल करते हुए शहर में हर चीज की समीक्षा करूंगा और हमारे संगठनों को मजबूत बनाऊंगा। हम पुणे को सुरक्षित बनाएंगे। चुनाव आते ही हम कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करेंगे और निर्णय लेंगे।