Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मैक्स वर्स्टापेन ने लगातार दूसरा फॉर्मूला वन विश्व खिताब जीता - Sabguru News
होम Headlines मैक्स वर्स्टापेन ने लगातार दूसरा फॉर्मूला वन विश्व खिताब जीता

मैक्स वर्स्टापेन ने लगातार दूसरा फॉर्मूला वन विश्व खिताब जीता

0
मैक्स वर्स्टापेन ने लगातार दूसरा फॉर्मूला वन विश्व खिताब जीता

सुजुका। रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन ने अपने करियर की दूसरी फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप जीतते हुए रविवार को जापान ग्रां प्री में पहला स्थान हासिल किया।

वर्स्टापेन ने सबसे पहले फिनिश लाइन करके जापान ग्रां प्री का खिताब जीता, जबकि दूसरे स्थान पर रेस समाप्त करने वाले फरारी के चार्ल्स लेक्लर्स पांच सेकेंड की पेनल्टी के बाद तीसरे स्थान पर रहे। लेक्लर्स पर लगी पेनल्टी के कारण वर्स्टापेन के हमवतन सर्जियो पेरेज़ को दूसरा स्थान हासिल हुआ।

वर्स्टापेन ने पूरी रेस के दौरान अपना दबदबा बनाये रखा। बारिश के कारण कुछ कारों के बीच टक्कर होने के बाद रेस को रोक दिया गया। दो घंटे के विलंब के बाद रेस पुनः शुरू हुई और वर्स्टापेन ने चार लैप पहले ही खिताब अपनी झोली में डाल लिया।

वर्स्टापेन को इस रेस के लिए पूरे अंक दिए गए। एफआईए के नियमों के अनुसार जब एक दौड़ को अनुच्छेद 57 के अनुसार निलंबित कर दिया जाता है, और फिर से शुरू नहीं किया जा सकता तो प्रतियोगी के अंकों में कटौती की जाती है। रेस को फिर से शुरू किया गया था, इसलिए वर्स्टापेन को पूर्ण अंक दिए गए।

यह वर्स्टापेन के करियर का दूसरा फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2021 में भी यह खिताब जीता था।