Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जयपुर में फूंका मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जयपुर में फूंका मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जयपुर में फूंका मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला

0
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जयपुर में फूंका मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में आज यहां उनका पुतला फूंका। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक खान के नेतृत्व में शाम करीब पांच बजे रामगंज चौपड़ में मोहर्रम की मातमी धुने बजाकर खड़गे का पुतला दहन किया गया।

इस मौके मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, मोर्चा के जयपुर जिले के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, वार्ड संयोजक, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी बूथ अध्यक्ष एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाने से पहले भोपाल में एक सवाल के जवाब में कहा था कि अगर बकरीद पर बचेंगे, तो मोहर्रम पर नाचेंगे। इस बयान को मोर्चा ने मुस्लिम समाज सहित सारे देशवासियों की भावनाएं आहत करने वाला बयान बताते हुए इसका विरोध किया और खड़गे का पुतला फूंका।